04 अप्रैल 2019

मौसम है सुहाना दिल का

चुन लिया जबसे ठिकाना दिल का।
खूब मौसम है सुहाना दिल का।।

सांस लेना भी हो गया मुश्किल
खेल समझे थे लगाना दिल का।।

कैसे करते न नाम पर तेरे
मुस्कुराहट है या बयाना दिल का।।

थक गई है उनींदे रस्तों से
नींद को दे दो न शाना दिल का।।

भूल जाओ 'नदीश' अब ख़ुद को
इश्क़ है, रोग पुराना दिल का।।

16 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत खूब आदरणीय नदीम जी। कुछ पल के ठहराव में दिल का दिलकश ठिकाना... मुबारक हो

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सुन्दर..।
    लाजवाब गजल...
    थक गई है उनींदे रस्तों से
    नींद को दे दो न शाना दिल का।।
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं
  3. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार ५ अप्रैल २०१९ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  4. लाजवाब और बेहतरीन भावों को प्रदर्शित करती उम्दा गज़ल ।

    जवाब देंहटाएं
  5. आपकी लिखी रचना "मित्र मंडली" l में लिंक की गई है। https://rakeshkirachanay.blogspot.com/2019/04/116.html पर आप सादर आमंत्रित हैं ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  6. इश्क है रोग पुराना दिल का ...
    बहुत ही लाजवाब शेर है आदरणीय ... और सभी शेर भी कमाल के ... बहुत बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह बहुत खूबसूरत गजल लोकेश जी हर बार की तरह ।

    जवाब देंहटाएं